फरीदकोट के युवक की ऑस्ट्रेलिया में हादसे में मौत:ड्राइवर का करता था काम, ट्रक पलटने से लगी आग में झुलसा

पंजाब में फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर के एक युवक की ऑस्ट्रेलिया में हुए सड़क हादसे के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। वह वहां ट्रक चालक का कार्य करता था बीती चार जनवरी को एक हादसे के दौरान उसके ट्रक में आग लग गई। इसमें झुलसने से उसकी मौत हो गई। मृतक गुरजंट अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों का कहना है कि उसे बड़ी उम्मीद से आस्ट्रेलिया भेजा गया था। उसकी बहनें ऑस्ट्रेलिया में ही रहती हैं। अब वह अच्छा कमाने लगा था। परिवार के लोग उसकी शादी करने की सोच रहे थे। लेकिन हादसे ने परिजनों के सारे सपने को चूर कर दिया जा​निए हादसे की कहानी जिसने छीन ली परिवार की खुशियां कोटकपूरा के मोगा रोड निवासी गुरजंट सिंह जंटा (32) पुत्र महिंदर सिंह करीब 5 वर्ष पहले बेहतर भविष्य की तलाश में ऑस्ट्रेलिया गया था। ऑस्ट्रेलिया में ट्रक चालक का कार्य करता था। परिवार के अनुसार बीती 4 जनवरी को वह सिडनी से ब्रिसबेन की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। रात के समय रास्ते में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। इससे ट्रक को भयानक आग लग गई। इसमें गुरजंट बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। केंद्र व राज्य सरकार से मदद की गुहार इस मामले मृतक के चचेरे भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि हादसे के बाद गुरजंट सिंह के शव को बरामद कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को भारत लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि गुरजंट सिंह के जल्द पीआर को होने की उम्मीद थी लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से शव को भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है। जल्द ही मिलने वाला था पीआर परिवार के अनुसार वह अपने माता-पिता व बहनों का इकलौता था और ऑस्ट्रेलिया में रहती बहनों के पास ही उज्ज्वल भविष्य के लिए गया था। वह जल्द ही पीआर. (परमानेंट रेजिडेंसी) हासिल करने वाला था और इसी कारण परिवार वाले उसके विवाह करने की भी सोच रहे थे लेकिन हादसे से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है। तश्वीरें बता रहीं है कि कितना भयंकर था हादसा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *