फरीदकोट कोर्ट में फाइनल चार्जशीट दाखिल:बहिबल गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, गवाहों की अनदेखी ना करने का आह्वान

पंजाब के फरीदकोट में साल 2015 के बहिबल कलां गोलीकांड मामले में राज्य सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल किए जाने की तैयारी के बीच गोलीकांड पीड़ित परिवार सदस्य और इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह ने सरकार से केस की जांच को निष्पक्ष ढंग से मुकम्मल करके चार्जशीट दाखिल करने की मांग रखी है। मामले में सरकार ने एक बयान जारी करते हुए दावा किया है कि बहिबल गोलीकांड मामले की जांच को जल्द ही मुकम्मल करते हुए आरोपियों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। पहले हुई जांच में कई तरह की खामियां सरकार के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बहिबल गोलीकांड में जान गंवाने वाले किशन भगवान सिंह के बेटे और इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह ने सरकार से आग्रह किया है कि केस के असल तथ्यों और गवाहों के बयान के आधार पर ही जांच को मुकम्मल किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले की पहले हुई जांच में कई तरह की खामियां रखी गई थी। इसी वजह से जांच को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था, जिसके कारण सभी को नमाशी का सामना करना पड़ा था। बहिबल गोलीकांड में ऐसा ना हो, इसके लिए सरकार को नजर रखनी होगी। दो सिख नौजवानों की हुई थी मौत, कई घायल बता दें कि बहिबल गोलीकांड का मामला 14 अक्टूबर 2015 को पेश आया था। जिसमें दो सिख नौजवानों किशन भगवान सिंह व गुरजीत सिंह सरावां की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में अभी तक जांच को मुकम्मल नहीं किया गया है और यह केस फरीदकोट कोर्ट से चंडीगढ़ जिला कोर्ट में भी तब्दील हो चुका है। तीन साल में जांच मुकम्मल नहीं कर पाई सरकार सुखराज सिंह ने कहा कि संभालने से पहले आम आदमी पार्टी ने गोलीकांड मामलों का जल्द इंसाफ देने का भरोसा दिया था, लेकिन 3 साल का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद अभी तक जांच ही मुकम्मल नहीं हो पाई है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द जांच मुकम्मल करके निष्पक्ष ढंग से असल आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करनी चाहिए, ताकि इंसाफ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *