फरीदकोट पुलिस ने पकड़े 211 अपराधी:4 बंबीहा गैंग के बदमाश, 125 के खिलाफ केस दर्ज, ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत कार्रवाई

फरीदकोट जिला पुलिस ने डीजीपी गौरव यादव और आईजी फरीदकोट रेंज निलांबरी जगदले के दिशा निर्देश पर 72 घंटे तक चले ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत डीआईजी क्राइम नवीन सैनी व एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में 500 पुलिस कर्मचारियों पर आधारित 67 टीमों द्वारा अपराधियों के 364 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 211 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया जिनमें से 125 के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया जबकि 47 के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कार्रवाई की गई। बता दे कि आरोपियों में बंबीहा गैंग के 4 सदस्य भी शामिल है। बंबीहा गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार इस ऑपरेशन के संदर्भ में गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी फरीदकोट डॉ.प्रज्ञा जैन ने बताया कि पुलिस ने ना सिर्फ बंबीहा गैंग से जुड़े 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है बल्कि 21 सहयोगियों को हिरासत में लिया गया। संगठित अपराध के मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 सक्रिय गिरोहों से जुड़े 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 3 भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ा साथ ही 47 व्यक्तियों के खिलाफ अपराध रोकने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए बंबीहा गैंग के सदस्य गांव ढिलवां कलां निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ लाडी, कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था। इसके अतिरिक्त 13 अन्य संगीन मामलों के आरोपी तथा 3 भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ा गया। नशा तस्करी से जुड़े 37 आरोपियों को किया गिरफ्तार इस मौके पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ विशेष कार्रवाई करते हुए 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। तस्कर गिरफ्तार, 14 मामले थे दर्ज सेफ पंजाब हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के बड़े आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वणजारा (निवासी जैतो) को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी के 14 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *