फरीदकोट में एक्शन कमेटी के समक्ष झुका प्रशासन:दोनों पक्षों में बनी सहमति, पीड़ितों से मिलेंगे सांपला; पानी की निकासी को लेकर था विवाद

पंजाब में फरीदकोट के गांव चंदभान में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी के बीच मजदूरों से जुड़े पक्ष के धरने को जबरन उठवाने के दौरान उनका पुलिस के साथ टकराव हुआ था। जिसमें पुलिस ने मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज करके 39 मजदूरों को गिरफ्तार किया। इस मसले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर एकजुट हुए मजदूर,किसान व अन्य संगठनों ने एक्शन कमेटी का गठन करके 10 फरवरी को एसएसपी दफ्तर घेरने की घोषणा की थी। इससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने एक्शन कमेटी के साथ करीब 8 घंटे तक चली कई दौर की बैठक के बाद सहमति बनी। डीसी आवास पर हुई मीटिंग यह बैठक पहले कोटकपूरा के डीएसपी दफ्तर में आयोजित हुई और बाद में फरीदकोट में डीसी आवास पर की गई। सहमति के बाद एक्शन कमेटी ने एसएसपी दफ्तर के घेराव के कार्यक्रम को स्थगित कर नेहरू स्टेडियम में रोष रैली करने का फ़ैसला किया। उधर इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला भी पीड़ित मजदूर परिवारों से मिलने गांव चंदभान पहुंच रहे है। प्रशासन ने स्वीकार ​​​​​​की मांगे एक्शन कमेटी सदस्य लक्ष्मण सिंह सेवेवाला और नौनिहाल सिंह ने कहा कि प्रशासन को उनकी मांगों को स्वीकार किया है। जिसमें गिरफ्तार मजदूरों की बिना शर्त रिहाई, मजदूरों के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने, पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाने वाले पर केस दर्ज करने समेत मजदूरों की घरों में तोड़फोड़ का मुआवजा देने पर सहमति हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *