फरीदकोट में पुलिस ने कैमरे की मदद से गाड़ियों के चालान किए। जिला ट्रैफिक पुलिस ने पंजाब सरकार और एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों के अनुसार धुंध के मौसम और ओवर स्पीड के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत वीरवार को फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में मोगा रोड पर जिला ट्रैफिक प्रभारी एसआई वकील सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी की गई, जहां कैमरों से निगरानी करते हुए ओवर स्पीड 40 गाड़ियों के चालान काटे गए। ट्रैफिक प्रभारी एसआई वकील सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत सड़क सुरक्षा बल का भी गठन किया है। इसके अलावा सड़कों पर ओवर स्पीड रोकने की कोशिश की जा रही है जिसके तहत यह कार्रवाई की जा रही है।


