फरीदकोट में पुलिस ने 3 चोर को पकड़ा:खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मर चुराते थे, 50 किलो तांबा-गाड़ी जब्त

पंजाब में फरीदकोट की थाना सदर पुलिस ने खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव बेगूवाला (फरीदकोट) निवासी सलन्धर सिंह उर्फ राजा, फिरोजपुर के गांव निवासी ठेठर कलां निवासी जसवीर सिंह उर्फ काला और मोगा के बाघापुराना निवासी जोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 किलो तांबा, लोहे के रॉड तथा वारदात में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैंपर गाड़ी को भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DSP तरलोचन सिंह की निगरानी में पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग इलाके में चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव पिपली के पास से बोलेरो कैंपर में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बिजली ट्रांसफार्मरों से चोरी किया गया 50 किलो तांबा और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस- DSP इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आ रही थी कि खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी किया जा रहा है जिसके चलते पुलिस सतर्कता से इनकी तलाश कर रही थी। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उन्होंने क्षेत्र में अब तक कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *