फरीदकोट में बंद फैक्ट्री चोरी:दीवार में सेंध लगाकर मशीनरी और सामान ले गए, 7 लाख का नुकसान

पंजाब में फरीदकोट जिले के जैतो शहर में मुक्तसर रोड पर पिछले कुछ सालों से बंद पड़ी एक फैक्ट्री से मशीनरी और अन्य सामान चोरी हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सुखदीप सिंह व थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और जांच का काम शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, पशुओं की फीड और सरसों के तेल की यह फैक्ट्री पिछले कुछ सालों से बंद पड़ी है। मंगलवार रात (18 फरवरी) करीब 11 बजे फैक्ट्री के मालिकों को चोरी होने की सूचना मिली और उन्होंने रात को ही फैक्ट्री में पहुंचकर सामान चेक किया। बुधवार सुबह इस घटना की पुलिस को जानकारी दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच का काम शुरू किया। फैक्ट्री के मालिक संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री की दीवार में सेंधमारी करके फैक्ट्री में दाखिल हुए। लोग यहां से छोटी बड़ी 10 मोटर, जनरेटर का सामान, केबल, फर्शी कांटे समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। एक अनुमान के मुताबिक उनका करीब 5 से 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस मामले में थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *