पंजाब के फरीदकोट जिले की थाना बाजाखाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक नशा तस्कर को 110 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 50 हजार रुपए ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बाजाखाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन के आदेश पर थाना बाजाखाना के एसएचओ सुखविंदर सिंह की निगरानी में एएसआई स्वर्ण सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस पार्टी गांव मल्ला से घणिया जाने वाली लिंक रोड के पास पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक मुड़ने की कोशिश करने लगा, शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। 110 ग्राम हेरोइन मिली तलाशी लेने पर उसके पास से 110 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 50 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ गेही पुत्र नाहर सिंह निवासी बंगी कला, जिला बठिंडा के रूप में हुई। आरोपी पर पहले से तस्करी के 5 केसः एसपी इस मामले में एसपी मनविंदरबीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि इस आरोपी के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी से जुड़े कुल 5 मामले दर्ज हैं। अब उसे कोर्ट से रिमांड पर लेकर उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहराई से जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वह यह नशा कहां से लाता था और आगे किस किस को सप्लाई करता था।


