सूरजपुर में नदी पार कर रहे ग्रामीणों की नाव डूबी,VIDEO:स्थानीय लोगों ने महिलाओं व बच्चे को बचाया, महान नदी पर करने डोंगी का ही सहारा

सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक में लांजित-सौहार गांव के बीच महान नदी को पार करने के दौरान छोटी नौका (डोंगी) डूब गई। घाट पर मौजूद लोगों सहित दो नावों को चला रहे ग्रामीणों ने नदी में कूदकर डूब रहे महिला व बच्चों की जान बचाई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सौहार गांव के लोग नदी पार करने के लिए डोंगी का उपयोग करते हैं। सालों की मांग के बाद भी पुल नहीं बन सका है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो शनिवार का है। ओड़गी ब्लॉक अंतर्गत ​​​​​​​सौहार गांव के कुछ लोग लांजित बाजार आए थे और बाजार से सामान लेकर शाम को वापस लौट रहे थे। कुछ महिलाएं एवं बच्चे लकड़ी की डोंगी (लकड़ी की छोटी नाव) में सवार हुए। उफनती महान नदी को पार करने के दौरान बीच में एक डोंगी बेकाबू होकर डूबने लगी। डोंगी को डूबता देख उसे चला रहा युवक नदी में कूद गया। लोगों ने सुरक्षित बचाया, वीडियो वायरल
डोंगी को डूबता देख दूसरा डोंगी चला रहे ग्रामीण ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों डोंगियां बहकर दूर चली गईं। घाट पर खड़े लोग भी डंडा एवं रस्सी लेकर नदी में कूदे एवं डूब रही डोंगी में सवार महिलाओं एवं बच्चों की जान बचाई। इससे बड़ी घटना टल गई। जो डोंगी डूबी उसमें महिलाओं एवं एक बुजुर्ग सहित 7 लोग सवार थे। उक्त घटना का वीडियो घाट पर खड़े एक युवक ने रिकार्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खतरे में जान, नहीं बन पा रहा पुल
ग्रामीणों ने बताया कि लांजित, मयूरधक्की एवं सौहार के बीच में महान नदी बहती है। इस नदी पर पुल नहीं बन सका है। सौहार के करीब पांच सौ लोगों को जान जोखिम में डालकर डोंगी से उफनती महान नदी पार करते हैं। स्कूल जाना हो, अस्पताल पहुंचना हो या बाजार। ग्रामीणों को डोंगी से नदी पार करनी पड़ती है। शनिवार को भी ग्रामीण डोंगी से नदी पार कर बाजार पहुंचे थे। बारिश में यह समस्या बढ़ जाती है। पुल की स्वीकृति, जल्द होगा निर्माण
ओड़गी ब्लॉक के भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि सौहार व लांजित के बीच महान नदी पर पुल की स्वीकृति हो गई है। यह वर्षों पुरानी मांग थी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पुल निर्माण के लिए पहल की है। जल्द ही टेंडर भी लग जाएगा।
राजेश तिवारी ने बताया कि लांजित व सौहार के बीच पुल बन जाने से बड़ी आबादी को लाभ होगा। सौहार गांव दूसरी ओर से चेंद्रा व जाज से जुड़ा है। इससे एक बड़ी आबादी आपस में जुड़ जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *