फरीदकोट में बारिश से मकान की छत गिरी:परिवार बाल-बाल बचा, बाइक और सामान क्षतिग्रस्त, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा शहर की बंगाली बस्ती में शनिवार रात आंधी के बाद हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। परिवार बाल-बाल बच गया। घर में खड़ी मोटरसाइकिल और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात तेज आंधी के बाद क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई और इसी बारिश के दौरान कोटकपूरा की बंगाली बस्ती की गली नंबर-2 निवासी हरपाल राम के मकान की छत गिर गई। छत गिरने से आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल और अन्य सामान मलबे में दब गए। इससे परिवार का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार इस मामले में पीड़ित परिवार की सदस्य लाजवंती देवी ने बताया कि छत गिरने से उनका काफी नुकसान हुआ है। आज के समय में गरीब लोग साइकिल नहीं खरीद सकते फिर वह दोबारा मोटरसाइकिल कैसे ले पाएंगे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिवार की हर संभव मदद करें प्रशासन-पार्षद इस मामले में क्षेत्र के पार्षद निर्मल सिंह ने बताया कि यह परिवार बहुत जरूरतमंद है और मेहनत मजदूरी करके परिवार चला रहा है। छत गिरने से उनकी बाइक व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने भी प्रशासन से परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *