फाजिल्का में दो नशा तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार:पुलिस को देख भागे, कीचड़ में बाइक स्लिप हुई, पाकिस्तानियों से वॉट्सऐप के जरिए जुड़े

फाजिल्का में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे एक किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक बाइक पर आ रहे थे कि पुलिस को देखकर भागने लगे कि कीचड़ में बाइक स्लिप करने से वह गिर गए और पकड़े गए l सदर थाना के प्रभारी हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि जब वह गांव जट्टवाली से गांव राणा की तरफ जा रहे थे l तो रास्ते में दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए l उन्हें रुकने का इशारा किया गया l वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और पीछे मुड़कर भागने की कोशिश के दौरान कीचड़ में उनका बाइक स्लिप कर गया l पुलिस ने मौके पर आरोपियों को पकड़ लिया l उनसे एक किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित कुमार और मलकीत सिंह निवासी गांव सैदो के हिठाड़ के रूप में हुई है l पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक स्कूल छोड़ चुका है l वह पाकिस्तान में वॉट्सऐप के जरिए बात भी करता था l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *