फरीदकोट में मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 दिन पहले दुकानदार को मारी थी बेसबॉल, 2 साथी फरार

फरीदकोट की पुरानी अनाज मंडी में 3 दिन पहले दुकानदारों की मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दो साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव गोलेवाला के रहने वाले हरमन सिंह उर्फ हरमन ढिल्लों और गुरविंदर सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले 15 जनवरी की शाम को यहां की पुरानी अनाज मंडी में अर्पण जैन और योगेश सिंगला नामक दो दुकानदार चाय पी रहे थे और इसी दौरान दो बाइक पर आए चार नकाबपोश नौजवानों ने उन पर बेसबॉल से हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर शहर के व्यापारियों में रोष व्याप्त हुआ था और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की शिनाख्त कर इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक आरोपी हरमन सिंह के खिलाफ नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं, जबकि फरार चल रहे आरोपियों में से भी एक पर तीन आपराधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *