लुधियाना में दो मेडिकल शॉप से चोरी:लोहे की रॉड से ताले तोड़े, कैश और सोने का कड़ा चुराया, बाइक पर आए चोर

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे दो मेडिकल शाॅप को बाइक सवार बाइक सवार दो चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने रॉड की मदद से दुकान के ताले तोड़े। बदमाशों ने दोनों दुकानों में करीब 1 घंटे तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर एक दुकान से 35 हजार नकदी और दूसरी दुकान से 25 हजार नकदी और एक सोने का कड़ा चुरा कर ले गए। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये चोरी की घटना कैद हो गई। चोरों ने रॉड की मदद से तोड़े शटर और ताले घुमार मंडी स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक तरुण ने बताया कि बीती रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। आज सुबह जब दुकान आकर खोली तो हैरत में पड़ गए। दुकान के अंदर सामान से छेड़छाड़ नहीं थी, लेकिन शटर के ताले टूटे थे। दराज में रखी नकदी करीब 35 हजार रुपए चोर चुरा कर ले गए। सीसीटीवी चेक करने में चोरों की वारदात का खुलासा हुआ। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब पहना हुआ था और सिर पर टोपी पहनी है। चोरों ने सोने का कड़ा चुराया वहीं, कुछ दूरी पर मेडिकल सेंटर नाम से दुकान चलाने वाले सुमेश मेहरा ने कहा कि सुबह 3.55 बजे बदमाश उनकी दुकान से करीब 25 हजार रुपए और मां का सोने का कड़ा जिसकी कीमत करीब 1 लाख है वह चुरा कर ले गए। बदमाशों ने दोनों दुकानों को टारगेट बनाया है। दोनों चोरों ने वारदात के समय नशा किया हुआ था। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को सीसीटीवी और शिकायत दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *