फाजिल्का में कार पेड़ जा टकराई, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव सिंहपुरा निवासी रमेश लाल अपनी दोहती की शादी से वापस लौट रहे थे, जब उन्होंने एक परिचित व्यक्ति से लिफ्ट ली। फाजिल्का-मलोट रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, एक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में उनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कंडक्टर सीट पर बैठे रमेश लाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य गाड़ी में सवार और उनकी कार ड्राइवर का बच गया l सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार का कांच तोड़कर घायल रमेश लाल को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रमेश लाल के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि उनके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


