फरीदकोट में लूटपाट करते 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार:सुनसान जगह पर राहगीरों को कर रहे थे टारगेट, तेजधार हथियार बरामद

पंजाब में फरीदकोट में पुलिस ने शुक्रवार को तेजधार हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने की है। इन आरोपियों की पहचान गांव नवा नत्थेवाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​संजू ,गांव ढिलवां कलां निवासी सुखपाल सिंह उर्फ ​​सुक्खा और कोटकपूरा निवासी अश्वनी कुमार के रूप में हुई है, जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं। इन पांचों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी फरीदकोट डॉ प्रज्ञा जैन और डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह के दिशा-निर्देश और थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरंदित्ता सिंह की निगरानी में एएसआई दर्शन सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर गांव देवीवाला के पास सुनसान जगह से उक्त पांचों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जो राहगीरों से लूट की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यह आरोपी नशा करने और बेचने के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं। कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस-डीएसपी
इस मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह में भेज दिया है जबकि बाकी तीनों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और क्षेत्र में हुई घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *