फरीदकोट में लूटपाट करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार:लूट की योजना बनाते समय धर दबोचा, हथियारों समेत 9 मोबाइल और 3 बाइक बरामद

फरीदकोट जिले की थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे एक गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के चोपड़ा वाला बाग निवासी गौतम, इंद्रा कलोनी निवासी सेवक राम गांव ढिलवां कलां निवासी इंद्रदीप सिंह उर्फ ​​बब्बू, मनप्रीत सिंह उर्फ ​​लूंगर और बेअंत सिंह उर्फ ​​काला के रूप में हुई। जिनसे पुलिस ने 2 खंडे, 1 कापा, 1 करपान, 1दाह , 9 मोबाइल फोन एवं 3 बिना नम्बर वाली मोटरसाइकिलें बरामद की है। इन सभी के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन व एसपी जसमीत सिंह की हिदायतों और डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह व थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा की निगरानी में एएसआई दलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सूचना के आधार पर बेअबाद जगह पर बैठकर लूट की योजना बना रहे उक्त गिरोह को काबू किया। इनसे तेजधार हथियार, मोबाइल फोन व बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल बरामद किए। इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है और पुलिस को इनसे कई मामले सुलझने की उम्मीद है। इस मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि यह गिरोह सुनसान रास्ते पर लोगों को निशाना बनाता था और हथियार के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। इन आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि इनमें से 3 के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, चोरी और झपटमारी के मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *