बसंत पंचमी पर खन्ना में पुलिस ने की रेड:छतों पर चाइनीज मांझा छोड़कर भागे युवा, लाउडस्पीकर भी बंद करवाए

बसंत पंचमी के अवसर पर पंजाब के खन्ना में पुलिस ने चाइना डोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी अश्विनी गोत्याल के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने शहर और आसपास के गांवों में घरों की छतों पर छापेमारी की। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी (खन्ना), डीएसपी तरलोचन सिंह (समराला) और डीएसपी दीपक राय (पायल) के नेतृत्व में टीमों ने अभियान चलाया। सदर थाना के एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह, सिटी थाना-1 के एसएचओ तरविंदर बेदी और सिटी थाना-2 के एसएचओ हरदीप सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई युवा चाइना डोर और पतंग छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनके परिजनों को कड़ी चेतावनी दी कि अगर कोई चाइना डोर का उपयोग करते हुए पकड़ा गया तो सीधे जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर भी बंद करवाए। लिबड़ा गांव में एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह ने स्वयं टीम के साथ छतों पर जाकर डोर की जांच की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *