फरीदकोट में लूट की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार:तेजधार हथियारों के साथ सुनसान जगह पर बैठे थे; तीन पर पहले से केस दर्ज

फरीदकोट जिले की थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लूटपाट की नीयत से घात लगाए बैठे हथियारबंद गिरोह के पांच आरोपियों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 खंडा, 2 कृपाण, 1 गरारी युक्त पाइप, 1 और 1 कापा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चाहत शर्मा उर्फ मोहित (निवासी धन्ना बस्ती गली नंबर 07, कोटकपूरा), हर्ष कुमार उर्फ काकू (निवासी दुआरेआणा रोड, गत्ता फैक्ट्री के पीछे, कोटकपूरा), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी (निवासी शेर-ए-पंजाब नगर गली नंबर 01, कोटकपूरा), आकाशदीप सिंह उर्फ काशी (निवासी गांधी बस्ती गली नंबर 07, कोटकपूरा) और अमृतपाल सिंह उर्फ सोनी (निवासी पंजगराईं कलां) के रूप में हुई है। डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर एएसआई सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ कोटकपूरा के मोगा रोड स्थित लक्कड़ मंडी के गेट के अंदर बने कमरे के पास से आरोपियों को उस समय काबू किया गया, जब वे छिपकर लूटपाट की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इस गिरोह में शामिल 3 आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में कुल पांच केस दर्ज हैं। रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी पुलिस डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *