फरीदकोट में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:सकरी गली के कारण नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड; 4 लाख का सामान जलकर राख

फरीदकोट के कोटकपूरा में रविवार शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर के चौबारे में आग लग गई। जिससे करबी 4 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं गली सकरी होने कारण मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। घटना शाम करीब 7:45 बजे शहर के मोहल्ला निर्माणपुरा की है, जब रवि कुमार के घर के चौबारे में अचानक आग लग गई। सिलाई और सजावटी कपड़ों का काम करने वाले रवि कुमार के मुताबिक, जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, मोहल्ले के लोग मदद के लिए पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को भी तुरंत सूचना दी गई, लेकिन तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। फायर कर्मियों को पैदल ही मौके पर जाना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का ज्यादातर सामान जल चुका था। आग में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, पंखे, बेड, सिलाई मशीन, इंटरलॉक मशीन जैसा जरूरी घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा सजावट का सामान, ग्राहकों के कपड़े और परिवार के नए कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए। कुल मिलाकर परिवार को लगभग 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *