फरीदकोट में हादसे में दो छात्रों की मौत:ट्यूशन पढ़कर बाइक से गांव लौटने समय सैन्य वाहन से हुई टक्कर, 12वीं कक्षा में पढ़ते थे दोनों

पंजाब में फरीदकोट के सादिक रोड पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव झोटीवाला निवासी हरसांझ सिंह (17) और धीरज (17) के रूप में हुई है। मृतक 12वीं कक्षा में पढ़ते थे और हादसे के समय फरीदकोट शहर से ट्यूशन पढ़कर बाइक से गांव लौट रहे थे। अचानक ट्रक मुड़ने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार गांव झोटीवाला निवासी हरसांझ सिंह अपने गांव में ननिहाल रहते धीरज के साथ हर रोज फरीदकोट में पढ़ने आता था। सोमवार शाम भी दोनों पढ़ाई के बाद गांव वापिस जा रहे थे । जब वे फरीदकोट के सादिक रोड पर छावनी के पास पहुंचे, तो छावनी के गेट के पास सामने से आ रहा एक सैन्य ट्रक अचानक छावनी गेट की ओर मुड़ गया। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और दोनों युवक ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गए, जिससे हरसांझ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर घायल धीरज को गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया जहां से उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया और उपचारधीन रहते हुए उसकी भी मौत हो गई। परिजनों के बयान पर होगी कानूनी कार्यवाही-डीएसपी सूचना के बाद थाना सिटी-2 पुलिस के साथ साथ सैन्य अधिकारियों द्वारा हादसे की गहनता से जांच की जा रही है।इस मामले में डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है जिसके आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और शवों को पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *