फरीदकोट में 3 महीने में 44 लाख बरामद:थाना साइबर क्राइम ने 160 फोन भी ढूंढें, 4 मामलों में 15 लाख लौटाए

फरीदकोट में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 3 महीने के दौरान 44 लाख 654 रुपए बरामद किए और 160 फोन ढूंढकर असली मालिकों को सौंप दिए। ​डीएसपी राज कुमार ने बताया कि थाना साइबर क्राइम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की निगरानी में अब तक 28 लाख की वसूली की जा चुकी है। इसके साथ ही कोर्ट के आदेश से 4 मामलों में कुल 15 लाख की वापसी करवाई गई है। इसके अतिरिक्त 46 लाख की वापसी के केस अभी कोर्ट में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामलों में अनपढ़ता और अज्ञानता के चलते लोग ठगी का शिकार हो जाते है। मसलन सूरत सिंह नामक अनपढ़ व्यक्ति से उसके पड़ोसी ने उसका फोन का उपयोग करके गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में 10 लाख रुपए जमा करा लिए, जिस पर साइबर क्राइम पुलिस उसके पैसे वापस करवाए। इसी तरह एक लड़की ने प्रेम विवाह करवाने के एक तांत्रिक को 2 लाख दे दिये थे, जिस पर पुलिस ने 1,95,000 रुपए वापस करा दिये गये हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *