फरीदकोट में NRI महिला का पर्स चोरी:ऑस्ट्रेलियन डॉलर लेकर फरार हुई महिलाएं, भतीजी के साथ कर रह थी खरीदारी

फरीदकोट के मेन बाजार में खरीददारी करने आई एक एनआरआई महिला का पर्स चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पर्स में 250 ऑस्ट्रेलियन डॉलर,15 हजार रुपए, एक एटीएम कार्ड के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सूचना के बाद थाना सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच का काम शुरू किया। गांव कलेर के रहने वाले जगजीत सिंह की मौसी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया से भारत आई हुई है और वह उनसे मिलने गांव कलेर पहुंची। इसके बाद वह अपनी भतीजी के साथ फरीदकोट के मेन बाजार में खरीदारी करने गई, जहां पर एक दुकान पर अज्ञात महिलाओं ने उसके बड़े थैले को काटकर उसमें से रूपए वाला छोटा पर्स चोरी कर लिया और फरार हो गई। दुकान में सीसीटीवी कैमरे ना होने की वजह से आरोपी महिलाओं के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दुकानदार ने नहीं किया सहयोग- जगजीत सिंह इस मौके पर पीड़ित महिला के भतीजे जगजीत सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन दुकान पर सीसीटीवी कैमरे ना होने की वजह से उन्हें कोई ज्यादा सुराग नहीं मिल पाया। उन्होंने रोष जताया कि घटना के बाद दुकानदार ने भी किसी तरह का कोई सहयोग नहीं किया। सूचना पर थाना सिटी से पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *