पंजाब में मोगा के गांव मेहना के पास एक कार ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 42 व्यक्ति की मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक समेत कार चालक जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक जसवीर सिंह ने बताया कि वह जगराओं का रहने वाला है और अपने साथी बलकार सिंह के साथ लकड़ी लेकर मंडी जा रहा था। जब वह गांव मेहना के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनके ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे उनका ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जसबीर और कार चालक घायल हो गए। लोगों के घरों में काम करती है मृतक की पत्नी गांव निवासी संदीप सिंह ने बताया कि बलकार सिंह बेहद गरीब परिवार से है। उसकी तीन बेटियां है। तीनों बेटी की शादी के योग्य हैं। मृतक की पत्नी लोगों के घरों का काम करती है। वह आज सुबह मंडी जा रहा था, तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिस से बलकार की मौत हो गई। वहीं कार चालक गुरसेवक सिंह ने कहा कि वह बस पर कंडक्टर की नौकरी करता है और जगराओं से मोगा ड्यूटी के लिए जा रहा था। बारिश हो रही थी कि मेहना के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।


