फरीदकोट से खनौरी बॉर्डर पर गए किसान की मौत:ग्रामीण बोले- परिवार को नौकर दी जाए, कल होगा अंतिम संस्कार

फरीदकोट से खनौरी बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने गए किसान सुखमंदर सिंह (60) की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान सुखमंदर सिंह अपने साथियों के साथ गाड़ी पर मोर्चे पर गए थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण करीब एक किलोमीटर पहले गाड़ी खड़ी करके पैदल जा रहे थे कि रास्ते मे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव को राजपुरा के सिविल अस्पताल में रखा हुआ है और कानूनी कार्यवाही के बाद उसे गांव लाया जाएगा। वे गांव कासम भट्टी के रहने वाले थे। परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 6 जनवरी मंगलवार को किया जाएगा। एक दिन पहले महापंचायत में शामिल होने गए थे
मृतक किसान सुखमंदर सिंह के भाई सतपाल सिंह ने बताया कि एक दिन पहले आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने गए सुखमंदर सिंह की वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक किसान सुखमंदर सिंह 5 एकड़ जमीन का मालिक था औ रजगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किसान मोर्चे में गया था। ग्रामीण भजन सिंह और सतकरतार सिंह ने बताया कि मृतक का बेटा और अन्य ग्रामीण उनका शव लेने गए हुए है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को पहले खनौरी मोर्चे पर ले जाया जाएगा और बाद में गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सुखमंदर सिंह ने भी किसान मोर्चे के अन्य शहीदों की तरह शहादत दी है, ऐसे में पीड़ित परिवार का कृषि ऋण माफ किया जाए और परिवार को आर्थिक मदद देकर एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *