लुधियाना पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष:कौर बोलीं- मान-केजरीवाल कर रहे गुमराह; तीन साल बाद भी महिलाओं को नहीं मिले 1 हजार

रविवार शाम लुधियाना पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने पंजाब की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीएम भगवंत मान व दिल्ली के पूर्व अरविंद केजरीवाल पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने कहा कि सीएम मान ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने का वादा किया था। हर जिले में महिलाओं से फार्म भरवाएं थे। लेकिन तीन साल बीतने पर भी पंजाब सरकार ने महिलाओं काे एक हजार रुपए नहीं दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बना ली। पंजाबी आज ठगा हुआ महसूस कर रहे है। लेकिन केजरीवाल अब उक्त धोखेबाजी का फार्मूला दिल्ली चुनावों में चलाने लगे है। केजरीवाल दिल्ली में लगातार चुनावी सभाओं में महिलाओं काे 2100 रुपए देने की घोषणा कर रहे हैं। केजरीवाल के बहकावे में न आए दिल्ली की महिलाएं- जय इंद्र कौर जय इंद्र कौर ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं केजरीवाल के बहकावे में न आए और सोच समझ कर वोट दें। केजरीवाल व उनकी टीम झूठे लाेगाें की पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली के लोग केजरीवाल के झूठ के जाल में फंस गए, तो केजरीवाल दिल्ली में दुबारा सरकार बना लेगा और दिल्ली की महिलाओं को पंजाब की महिलाओं तरह की कुछ नहीं मिलेगा। पंजाब में महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल सकती- जय इंद्र कौर जय इंद्र कौर ने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार आई है। पंजाब विकास से दूर हो गया है। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। शाम पांच बजे के बाद महिलाएं घर से बाहर नहीं जाना चाहती है। प्रदेश के हर जिले में महिलाओं से लूटपाट हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *