फरीदाबाद में दिल्ली के व्यक्ति से फोन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया ,जहां से एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। दिल्ली रोहिणी इलाके के रहने वाले आसीम ने डबुआ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि, डबुआ में एक निजी कंपनी मे काम करता है। बीते 5 जनवरी को वह पैदल डबुआ-पाली रोड स्थित कंपनी में काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर पीछे से आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गुरुग्राम-बड़खल रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों युवक आपस मे दोस्त है और पैसों की कमी के चलते उन्होंने फोन स्नैचिंग का प्लान बनाया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गांव धौज के रहने वाले नासिर व तस्लीम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग होने वाले बाइक और छीने गए फोन को बरामद कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


