भोपाल कोर्ट में दलाल सक्रिय हो गए हैं। इनके कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल कोर्ट में जमानतदार द्वारा फर्जी बही लगाकर 35 लाख 25 हजार रुपए निकालने का सामने आया है। इस मामले में असली जुगल किशोर ने कोर्ट में आवेदन लगाया था। इसमें जुगल ने बताया था कि शैलेंद्र शर्मा नाम के व्यक्ति ने 8 अक्टूबर 2024 को भोपाल कोर्ट में फर्जी रूप से जमानतदार की हैसियत से फर्जी व्यक्ति को असली जुगल किशोर बनाकर कोर्ट में पेश कर दिया था। इसके बाद शैलेंद्र ने कोर्ट में फर्जी जुगल किशोर के दस्तावेज पेश कर 35 लाख 25 हजार रुपए निकाल लिए थे। जिसके बाद कोर्ट ने फर्जी बही लगाकर 35 लाख 25 हजार रुपए निकालने के फर्जी जमानतदार के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। फैसला अपर सत्र न्यायाधीश स्वंय प्रकाश दुबे ने सुनाया है। यहां बता दें कि जब मूल जुगल किशोर को हकीकत पता चली, तो उसकी ओर से एडवोकेट सुनील श्रीवास्तव ने कोर्ट में आवेदन लगाया। इस आवेदन में बताया गया कि जुगल किशोर के नाम से फर्जी बही बनाकर कोर्ट में लगाया गया। इसके बाद 35 लाख 25 हजार रुपए निकाले गए। जांच में असली जुगल किशोर की इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसके द्वारा थाने में शिकायत भी की गई और कोर्ट में भी आवेदन लगाया गया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एमपी नगर थाना प्रभारी को मामले में जांच कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। असली जुगल की बही पर नकली की फोटो लगाई
एडवोकेट सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि असील जुगल किशोर के बही निकलवाई गई। इसके बाद उसकी बही पर फर्जी जुगल किशोर की फोटो लगा दी। इसी बही को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद एक वकील ने नकली जुगल किशोर को कोर्ट में असली बता दिया और पुष्टि कर डाली। कोर्ट ने जब दोबारा वकील से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके द्वारा कोर्ट में कोई जवाब पेश नहीं किया गया।


