फर्जी रजिस्ट्री के आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा:मोबाइल लोकेशन से खलघाट में धराया लतीफ; डीएसपी की मां की जमीन बेची थी

खंडवा में फर्जी रजिस्ट्री केस में फरार चल रहे आरोपी लतीफ बरूड़ी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पकड़ लिया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने खलघाट में दबिश दी, गिरफ्तार कर मूंदी पुलिस के हवाले किया। उस पर 3 हजार रूपए का इनाम घोषित था। आरोपी लतीफ पिता नसरूद्दीन (39) निवासी नागचून रोड और उसके साथियों ने सुमनबाई की जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराकर किसी अन्य को बेच दिया था। सुमनबाई डीएसपी की मां हैं। इस केस में 5 लोगों की गिरफ्तारी हो गई थी। लतीफ और फरीद फरार चल रहे थे। एक आरोपी फरीद अब भी फरार है। टीआई राजेंद्र नरवरिया ने बताया, गुयडा गांव में सुमनबाई की कृषि भूमि है, जिसे लुमाबाई बंजारा पति देवी सिंह बंजारा निवासी छनेरा ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर मोहम्मद जुबैर खत्री और मोहम्मद जैद जोया ने फर्जी रूप से खरीद ली थी। जांच के बाद आरोपी लुमाबाई बंजारा, मोहम्मद जुबैर खत्री, मोहम्मद जैद जोया, शेख तोफिक, मोहम्मद शफी, मोहम्मद फरीद तथा अब्दुल लतीफ के विरूद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *