फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग दमकल ने तीन घंटे में बुझाई

भास्कर न्यूज | देवरी-चांपा सारागांव क्षेत्र के बम्हनीडीह रोड स्थित श्रीराम फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आगजनी की घटना हुई। आग से फैक्ट्री में रखा फर्नीचर पूरी तरह जल गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना 17 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री परिसर में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के दौरान फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *