खड़े ट्रक से टकराई बाइक एक की मौत, दूसरा गंभीर

भास्कर न्यूज | जांजगीर बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के पुछेली हाई स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम पुछेली निवासी रामचरण कंवर अपने साथी कैलाश कंवर के साथ साप्ताहिक बाजार करने बम्हनीडीह आए थे। वापसी के दौरान पुछेली हाई स्कूल के पास उनकी बाइक (सीजी 12 जी 4354) सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (सीजी 4 जेए 6244) से जा टकराई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने वाहन को बिना इंडिकेटर या चेतावनी संकेत के बेहद खतरनाक स्थिति में खड़ा कर रखा था। अंधेरे के कारण बाइक सवार को ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान रामचरण कंवर की मौत हो गई। घायल कैलाश कंवर के कंधे की हड्डी टूट गई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *