फलों पर नाले का पानी डालकर बेच रहा था इकबाल:बड़वानी में लोगों ने पहले वीडियों बनाया, फिर जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा

बड़वानी जिले के राजपुर में एक फल विक्रेता को फलों पर नाले का पानी छिड़कने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इससे पहले उसकी धुनाई भी की। वाकया गुरुवार का है। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है फल विक्रेता इकबाल खान लंबे समय से गंदा पानी फलों पर डालता आ रहा था। उसे मना भी किया था। उससे कहा था कि हम लोग पूजा-पाठ और मंदिरों में प्रसाद के लिए फल ले जाते हैं। लेकिन, उसने फलों पर गंदा पानी डालना बंद नहीं किया। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… लोगों ने वीडियो बनाया और पकड़ लिया
पुलिस के अनुसार, खरगोन के खसखस वाड़ी का रहने वाला इकबाल खान (52) राजपुर के हाट बाजार में सेब बेच रहा था। एक वीडियो में उसे नाले से गंदा पानी लाकर फलों पर छिड़कते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया और उसे पकड़ लिया। SDM कोर्ट से जेल भेजा गया इकबाल खान
राजपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि इकबाल खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 271 के तहत केस दर्ज किया गया है। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। उसे राजपुर एसडीएम के सामने पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गंदे पानी और सेब के नमूने जांच के लिए भेजे
मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को भी दी गई। विभाग ने गंदे पानी और सेब के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फल विक्रेता के पास लाइसेंस भी नहीं था, जिसके लिए उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दूषित पानी के इस्तेमाल से फल और सब्जियां संक्रमण का कारण बन सकती हैं। इससे हैजा, टाइफाइड और पेचिश जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *