फलोदी से कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। यह काफिला आज शाम रामलीला मैदान के लिए निकला। कार्यकर्ता नागौर रोड चौराहा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर के पास एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ वाहनों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी ने बताया कि फलोदी, बाप, लोहावट और बापिणी ब्लॉक से लगभग 50 चार पहिया वाहन, एक बस और 100 कार्यकर्ता रैली के लिए रवाना हुए हैं। चारों ब्लॉक प्रभारियों – ईलमदीन मेहर (फलोदी), केसुराम मेघवाल (बाप), पुखराज मेघवाल (लोहावट) और दिलीप चौधरी (बापिणी) ने अपने-अपने क्षेत्रों से रैली को सफल बनाने में योगदान दिया। जिले के सभी पीसीसी सदस्य, विधायक प्रत्याशी किशना राम विश्नोई और प्रकाश छंगाणी सहित पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों के जिला पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी भी वाहन रैली के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान किया। यह रैली फलोदी से नागौर, लाडनूं, सुजानगढ़, सालासर, फतेहपुर, झुंझुनू होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।


