फलोदी की राजू चौहान बनी आरजेएस:23वीं रैंक हासिल की, बोलीं-परिवार का पूरा सहयोग मिला

फलोदी शहर की रानू चौहान ने राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। रानू के पिता आनंद चौहान पेशे से एडवोकेट हैं, जबकि उनकी माता सामाजिक कार्यकर्ता हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रानू बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं। उनके पिता के अनुसार, रानू की बुद्धिमत्ता को देखकर अक्सर लोग कहते थे कि वह जज बनने के लिए उपयुक्त हैं। इसी बात से प्रेरित होकर रानू ने न्यायिक सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। रानू चौहान ने बताया कि उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला और उन्होंने लगन से पढ़ाई की। उनकी शादी एक साल पहले ही हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *