सीकर में सट्‌टा खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 1.5 लाख रुपए किए जब्त, मारुति मार्केट में खुलेआम कर रहे थे अवैध काम

सीकर में जुआ-सट्‌टा खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस ने दिनदहाड़े जुआ-सट्‌टा खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया- सीकर पुलिस समाज के असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। सीकर कोतवाल सुनील जांगिड़ की टीम ने मारुति मार्केट में कार्रवाई करके जुआ-सट्‌टा खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। डेढ़ लाख रुपए किए जब्त
कोतवाली थाना इंचार्ज सुनील जांगिड़ ने बताया- मुखबिर के जरिए सूरजपोल गेट के पास स्थित मारुति मार्केट में दबिश देकर जुआ-सट्‌टा के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया। जुआ-सट्‌टा में दांव पर लगाए 1 लाख 49 हजार 150 रुपए भी जब्त किए। कोतवाल सुनील जांगिड़ ने बताया- जुआ-सट्‌टा खेलते सीकर के कारीगरान मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ, दुर्गा कॉलोनी निवासी रमेश अग्रवाल, बिस्मिल्ला कॉलोनी निवासी मोहम्मद जाहिद, सबलपुरा निवासी मोहम्मद अनवर, राधाकिशनपुरा निवासी सुनील अग्रवाल, धर्माणा बगीची निवासी पवन सोनी और महादेव कॉलोनी निवासी रूस्तम खान को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *