फलोदी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 29 जनवरी को वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल में लाइब्रेरी, बालिकाओं के लिए कंप्यूटर लैब और प्राथमिक कक्षाओं के लिए विकसित डिजिटल कक्ष का उद्घाटन होगा। समझ और सीखने की क्षमता बढ़ेगी
प्रधानाचार्य मनमोहन पुरोहित ने बताया-यह पहल स्कूल को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है। डिजिटल कक्ष के माध्यम से प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को ऑडियो-विजुअल तकनीक से शिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी समझ और सीखने की क्षमता बढ़ेगी। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे
जीर्णोद्धार पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और अध्ययन का केंद्र बनेगा। बालिकाएं डिजिटल कंप्यूटर लैब और डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से दुनिया से जुड़कर शैक्षिक उन्नयन की दिशा में आगे बढ़ेंगी। वार्षिक उत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या, सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों और आमजन से इस शैक्षणिक उत्सव में सपरिवार शामिल होने की अपील की है, ताकि वे बच्चों की प्रतिभा देख सकें और उनका उत्साहवर्धन कर सकें।


