11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश करने की तैयारी:राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा का बजट सत्र कल से; ओएमआरशीट गड़बड़ी पर हंगामे के आसार

विधानसभा में 11 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश होगा। विधानसभा से जारी बुलेटिन के मुताबिक बजट 11 फरवरी को आएगा। हालांकि तारीख पर आखिरी फैसला विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (BAC) की बुधवार को होने वाली बैठक में किया जाएगा। विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से होगी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। राज्यपाल का अभिभाषण खत्म होने के आधे घंटे बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। इसमें विधायकों के संबंधी काम निपटाने के बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। इसके बाद गुरुवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित रहेगी। वहीं विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहेगा। ओएमआरशीट गड़बड़ी मामले में सदन में कांग्रेस और बीजेपी विधायक आमने-सामने होंगे। 29 जनवरी से सदन में होगी राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस
विधानसभा में 29 जनवरी से राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस शुरू होगी। 31 जनवरी को शनिवार और 1 फरवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी। चार दिन बहस होने के बाद 3 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का जवाब आ सकता है। तीन फरवरी को सरकार के जवाब के बाद विधानसभा की कार्यवाही में सप्ताहभर का ब्रेक दिया जा सकता है। इसके बाद 11 फरवरी तक कार्यवाही स्थगित होने की संभावना है। ओएमआरशीट गड़बड़ी मामले में आमने-सामने होंगे कांग्रेस और भाजपा विधायक
विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहेगा। ओएमआरशीट गड़बड़ी मामले में सदन में कांग्रेस और बीजेपी विधायक आमने-सामने होंगे। मामले में अभी सीएम और पूर्व सीएम के अलावा कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच बयानों के वार पलटवार चल रहे हैं। विधानसभा में मामले को लेकर हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। बीजेपी बजट सत्र से एक दिन पहले ही ​विधायक दल की बैठक करके कांग्रेस के हमलों का जवाब देने की रणनीति बना रही है। वहीं कांग्रेस ने बुधवार शाम 6 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। पंचायत और निकाय चुनाव के कारण छोटा हो सकता है बजट सत्र
इस बार विधानसभा का बजट सत्र छोटा हो सकता है। मार्च में पंचायतीराज चुनाव होने हैं। ऐसे में बजट जल्दी पास करवाने की तैयारी है। मार्च के पहले सप्ताह तक बजट पास करवाकर सदन स्थगित किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *