फलोदी जिला वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम में अव्वल:परियोजना में घटियाली और लोहावट का चयन, 20-20 लाख प्रोत्साहन राशि मिली, कलेक्टर ने टीम को दी बधाई

भारत सरकार के वाटरशेड यात्रा कार्यक्रम में फलोदी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राजस्थान में उत्कृष्ट जलग्रहण परियोजनाओं के चयन के दौरान फलोदी जिले की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई परियोजना घटियाली और लोहावट का चयन किया गया। इन परियोजनाओं को 20-20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। यह उपलब्धि जिले के जल संरक्षण प्रयासों को उजागर करती है। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने इस अवसर पर जलग्रहण टीम के कार्यों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत को सराहा। फलोदी जिला महात्मा गांधी नरेगा योजना (MJSA) 2.1 के तहत पूरे राजस्थान में अच्छा कार्य कर रहा है। जल संसाधन विभाग और जलग्रहण विकास टीम ने आश्वासन दिया है कि वे आगामी वर्षों में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र में जल संरक्षण और प्रबंधन के नए मॉडल स्थापित करते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *