फलोदी पुलिस ने 4.48 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ी:तीन तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा कार भी जब्त की गई

फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम फलोदी और भोजासर पुलिस थाना प्रभारी जमील खां के नेतृत्व में टीम ने 4.48 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की गई एक क्रेटा कार भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई 4 जनवरी को जैसला सरहद में नोखड़ा भाटियान से मानेवड़ा जाने वाली सड़क पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने क्रेटा कार में ले जाई जा रही अवैध एमडी ड्रग्स को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र गिरधारीराम बिश्नोई निवासी मानेवड़ा, राधेश्याम पुत्र हीराराम बिश्नोई निवासी जैसला और सुरेश पुत्र शिवलाल बिश्नोई निवासी मानेवड़ा के रूप में हुई है। ये सभी भोजासर पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ भोजासर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *