फलोदी में 26 और 27 दिसंबर को कुरजां महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। महोत्सव में रंगोली, मेहंदी, मांडना, फैंसी ड्रेस, साफा बांध, मिस्टर एंड मिसेज फलोदी, मटका दौड़, रस्साकसी और मल्ला श्री जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन जिला खेल अधिकारी कार्यालय, मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए एक निर्धारित प्रारूप उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अनिल पुरोहित से संपर्क किया जा सकता है।


