फलोदी में खाद-उर्वरक विक्रेता कोर्स के आवेदन शुरू:कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय डिप्लोमा, 30 प्रतिभागियों को मौका

फलोदी के कृषि विज्ञान केंद्र में युवाओं और किसानों के स्वरोजगार के लिए खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जा रहा है। ये 15 दिवसीय कोर्स ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पहले 30 प्रतिभागियों को शामिल करेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.श्रीकिशन बैरवा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी कृषि विज्ञान केंद्र पर आकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 6000 रुपए है, जिसे नकद या डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के माध्यम से जमा किया जा सकता है। ये डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद प्रतिभागी अपना स्वयं का खाद और उर्वरक व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। कोर्स से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में कृषि विज्ञान केंद्र फलोदी में भागचंद ओला, प्रोग्राम सहायक से संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *