फलोदी में छीपा समाज ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज का आत्म साक्षात्कार ज्ञानोदय दिवस मनाया। इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सम्मान किया गया। ज्ञानोदय दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा को नगरपरिषद के पूर्व सभापति पन्ना लाल व्यास ने किले के पीछे छीपा की गली स्थित महादेव मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में समाज के बंधुओं, माताओं और बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह शोभायात्रा लटियाल मंदिर, भैया नदी जवाहर प्याऊ और मूर्ति चौराहा से होते हुए श्री राधेश्याम मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अगरचंद भाटी, श्याम चौहान, भोमराज चौहान, राधेश्याम भाटी, डॉ. विनोद छीपा (बीकानेर), प्रदीप पंवार (बाड़मेर), मुकेश चौहान और महिला अध्यक्ष सुशीला चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त समाज बंधुओं और 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में पोकरण, मोरिया, लोहावट, भोजासर, भियासर, मोटाई, पड़ियाल और ननेऊ जैसे विभिन्न स्थानों से भी समाज के लोग पहुंचे। भामाशाह मोहनलाल भाटी (औरंगाबाद) ने सम्मानित व्यक्तियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की तैयारियों में ओम भाटी, चंपालाल चौहान, गौरीशंकर भाटी, ओम हलवाई, उपाध्यक्ष मांगीलाल चौहान, सह सचिव सुरेश चौहान, कमल किशोर भाटी, दाऊलाल जयपाल और सुरेश भाटी सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा। मंच संचालन बाबूलाल भाटी और संगीता भाटी ने किया, जबकि अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।


