अलवर ट्रैफिक पुलिस की लगातार कार्यवाही के चलते मॉडिफाइड इनफील्ड बाइक चालकों में अब डर पैदा हुआ है। शनिवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने 30 वाहनों के चालान काटे और 4 माॅडिफाइड बाइक जब्त की है। इससे पहले एक साथ 250 मॉडिफाइड साइलेंसर को बुलडोजर से कुचलवाया था। ट्रैफिक पुलिस अलवर के इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि ज्योतिराव फुले सर्किल पर लोक परिवहन बस संचालक मन चाहे जहां वाहनों को खड़ा करते थे। उनको गाइडलाइन समझाकर बसों के चालान किए हैं। करीब 30 वाहनों के आसपास की जगहों पर चालान काटे हैं जो नियम के विरुद्ध वाहन चला रहे थे। पुलिस ने चार मॉडिफाइड बाइक के चालान भी काटे हैं। जिनको जब्त कर थाने लेकर आया गया। पुलिस ने रोडवेज प्रशासन को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है कि रोडवेज की बसें अपने निर्धारित जगह पर खड़ी हों। ताकि मन चाहे जहां खड़ा करने से रोड जाम नहीं हों। बस वाले यात्रियों को उतारते समय जहां चाहे वहां खड़ा करते हैं। जिससे जाम लग जाता है। ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि शहर में इन दिनों मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलट गाड़ियों से युवा पटाखे फोड़ते हुए नजर आते हैं। उनको रोकने के लिए आगे भी जब्ती की कार्यवाही जारी रहेगी। कुछ तो नंबर प्लेट पर ही स्टीकर लगा लेते हैं। कुछ तेज आवाज करते निकलते हैं।


