फलोदी में ट्राई और उमस की कार्यशाला:साइबर ठगी से बचने के लिए सुरक्षा टिप्स दिए, हेल्पलाइन नंबर जारी

फलोदी के सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में उमस (उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति) के सचिव और कंज्यूमर कोऑर्डिनेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष लियाकत अली ने साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया- अनजान ईमेल, साइट्स और लिंक नहीं खोलने चाहिए। पासवर्ड में व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम या जन्मतिथि का उपयोग नहीं करना चाहिए। ईमेल, सोशल मीडिया और बैंकिंग के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखने की सलाह दी गई। उन्होंने फर्जी बैंक कर्मचारी या सरकारी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी के बारे में आगाह किया। स्पष्ट किया कि बैंक कभी भी ओटीपी या सीवीवी नंबर नहीं मांगता। डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसी नई धोखाधड़ी से बचने के लिए 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। उमस उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने ट्राई की दो स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी दी। अवांछित कॉल्स से बचने के लिए डीएनडी सेवा के बारे में बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि टॉवर लगाने के नाम पर ट्राई कभी फोन नहीं करता। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को नगद पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षाविद, अधिवक्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक मेघवाल ने किया और एडवोकेट सिंकदर घोसी ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *