राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर फलोदी जिला मुख्यालय पर स्थित नगर परिषद टाउन हॉल में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ‘बालिका सम्मान एवं संवाद’ विषय पर आयोजित किया गया था। “एम्पावर्ड गर्ल्स, एम्पावर्ड फ्यूचर” की थीम पर कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक पब्बाराम बिश्नोई और जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस आयोजन की थीम “एम्पावर्ड गर्ल्स, एम्पावर्ड फ्यूचर” (सशक्त बेटियाँ, सशक्त भविष्य) रखी गई थी। बालिकाओं का किया गया सम्मानित
इस अवसर पर शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। महिला अधिकारिता विभाग, फलौदी के सहायक निदेशक चंद्रवीर सिंह भाटी ने बताया-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इन प्रस्तुतियों का मुख्य उद्देश्य मरुधरा की सांस्कृतिक विरासत और बालिका सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। उन्होंने जोर देकर कहा कि बालिकाओं का सम्मान ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है, और ऐसे आयोजन बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


