फलोदी में स्वच्छता अभियान में अधिकारियों ने किया श्रमदान:रेलवे स्टेशन से कृत्रिम झील तक की सफाई

फलोदी में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर श्रमदान किया गया। राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष व जिला शिविर प्रभारी जसवंत सिंह विश्नोई और जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने रेलवे स्टेशन से अभियान का शुभारंभ किया। जिला स्तरीय अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्य रेलवे स्टेशन रोड और टैक्सी स्टैंड पर सफाई की। विश्नोई ने कहा कि ये अभियान सिर्फ सांकेतिक नहीं होना चाहिए। आम आदमी तक स्वच्छता का संदेश पहुंचना चाहिए। एसडीएम पूजा चौधरी, सीएमएचओ डॉ. प्रताप सिंह चौधरी, बीडीओ ललित गर्ग और कमिश्नर विक्रमसिंह चारण सहित कई अधिकारियों ने सफाई अभियान में योगदान दिया। कृत्रिम झील पर आयकर विभाग और भैरु मार्केट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया। आयकर अधिकारी सुनील वैष्णवा और उनकी टीम के साथ भैरू मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश कोठारी की टीम ने श्रमदान किया। जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, जिलाध्यक्ष ज्योति जाणी, मेघराज कल्ला, ओम बोहरा, अभिषेक भादू समेत कई गणमान्य लोगों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *