झुंझुनूं के 63 वर्षीय शिशुपाल सिंह शेखावत को सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। कोरोनरी एंजियोग्राफी में हृदय की तीन बड़ी धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज पाया गया। मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर में भर्ती के दौरान मरीज को पेट में सूजन और उल्टियों की समस्या हुई। जांच में पित्ताशय की थैली में तीव्र सूजन, गैंग्रीन और संक्रमण की स्थिति पाई गई। तत्काल सर्जरी की आवश्यकता थी। लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. प्रशांत गर्ग के नेतृत्व में दूरबीन विधि से गालब्लेडर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर आईसीयू में रखा गया। स्थिति में सुधार आने के बाद हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता ने कोरोनरी एंजियोग्राफी कर हार्ट की नस में स्टेंट डाला। अब मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे स्वस्थ हैं और अपनी दैनिक गतिविधियां कर पा रहे हैं। मरीज को नियमित डॉक्टर की सलाह का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।


