फलोदी में 24 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस:’एम्पावर्ड गर्ल्स, एम्पावर्ड फ्यूचर पर आधारित होगा कार्यक्रम, सम्मान समारोह भी होगा

जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय बालिका सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम 24 जनवरी को सुबह 10:30 बजे नगर परिषद के टाउन हॉल में होगा। बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा इस वर्ष कार्यक्रम ‘एम्पावर्ड गर्ल्स, एम्पावर्ड फ्यूचर’ (Empowered Girls, Empowered Future) थीम पर आधारित है। इसका उद्देश्य उन बालिकाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएंगे कार्यक्रम के दौरान, बालिकाओं को न केवल उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि विषय विशेषज्ञ भविष्य निर्माण, करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यावहारिक और प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी बालिकाएं महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चंद्रवीर सिंह भाटी ने बताया- कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। ये प्रस्तुतियां मरुधरा की सांस्कृतिक विरासत और बालिका सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी। उन्होंने जोर दिया कि बालिकाओं का सम्मान एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है, और ऐसे आयोजन बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा भरते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *