बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में सरस्वती वंदन, युवा संवाद और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो जयपुर में आयोजित राज्य स्तर के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ा हुआ था। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं तथा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई। इन योजनाओं में हुई करोड़ों की डीबीटी बालिकाओं को साइकिल वितरित कलेक्टर देवेन्द्र कुमार, एडीएम अरविन्द शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी इन्द्रा गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी उप निदेशक मंजू शर्मा, निदेशालय प्रतिनिधि सौरभ, डीईओ (माध्यमिक) अशोक शर्मा, डीईओ (प्रारंभिक) शिवचरण मीणा, एडीईओ अंजुल गुप्ता सहित कई अन्य मौजूद रहे।


