फांसी पर लटका मिला शेफ का शव:रीवा में लिव-इन में रहता था, पार्टनर बोली- मुझे कमरे में लॉक किया; परिजन को हत्या का शक

रीवा के खुटेही इलाके में समदड़िया होटल में बतौर शेफ काम करने वाले युवक का शव शनिवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। विप्रेश पांडेय उर्फ मोनू (23) रीवा के तेंदुआ, शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह एक लड़की के साथ पिछले 7 महीने से लिव-इन में रह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, हालांकि परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। उन्हें प्रेमिका पर शक है। वहीं, लिव-इन पार्टनर का कहना है कि विप्रेश ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से लॉकर कर दिया था। परिजन बोले- विप्रेश पिछले दिनों से तनाव में था
परिजन ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोग विप्रेश को मारने के इरादे से उसके कमरे तक पहुंचे थे। उस दौरान उसकी प्रेमिका भी मौजूद थी। उसने बीच-बचाव कर उन्हें लौटा दिया था। इसके बाद से ही विप्रेश डरा हुआ था और तनाव में था। परिजन का आरोप है कि विप्रेश की मौत के पीछे वही घटनाक्रम जुड़ा हो सकता है। प्रेमिका की भूमिका पर शक, जांच की मांग
परिजन ने विप्रेश की प्रेमिका की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि युवती से विप्रेश की पहचान उसके मामा के गांव में हुई थी, जहां से दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बाद में दोनों साथ रहने लगे। परिवार का दावा है कि विप्रेश सामान्य स्वभाव का था। आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोई वजह ही नहीं थी। प्रेमिका बोली- विप्रेश ने कमरा लॉक किया था
मृतक की प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।घटना वाले दिन विप्रेश ने पहले उस कमरे को बाहर से लॉक किया, जिसमें वह मौजूद थी। इसके बाद विप्रेश ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसके परिजन को फोन पर जानकारी दी। सबसे पहले पुलिस अंदर गई। यहां विप्रेश फांसी पर लटका मिला। प्रेमिका के इस बयान को लेकर भी परिजन सवाल उठा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… शादी से मना करने पर युवती की चाकू मारकर हत्या जबलपुर में एक युवक ने अपनी मंगेतर की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने युवती के गले और सीने पर तीन वार किए। युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी और युवती की ढाई माह पहले सगाई हुई थी। अचानक ही युवक ने दहेज में 5 लाख रुपए की मांग कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *