राजनांदगांव | महापौर मधुसूदन यादव ने शहर के विभिन्न वार्ड में आयोजित फाग महोत्सव में शामिल होकर जनता एवं वार्डवासियों का उत्साहवर्धन किया। महापौर मोतीपुर, नया ढाबा, बजरंगपुर नवागांव, शंकरनगर के फाग महोत्सव के आयोजन में उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर ने लोगों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और जनता ने भी महापौर मधुसूदन को रंग गुलाल लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर अपने वार्डों में आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान महापौर ने जनता से शहर में अपने वार्ड, पारा-मोहल्ला एवं मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने से बचने एवं सूखा तथा गीला कचरा के समुचित निष्पादन के लिए अलग-अलग डस्टबीन का उपयोग करने का भी अनुरोध किया। महापौर सबसे पहले प्रयागराज धाम, आजादचौक मोतीपुर में आयोजित दो दिवसीय फाग महोत्सव में शामिल हुए। इसके बाद शंकरनगर में आदर्श युवा फाग समिति के आयोजन में शामिल हुए। नया ढाबा वार्ड नं. 4 में वार्डवासियों के अनुरोध पर महापौर ने ओवरहैड पानी टंकी निर्माण की घोषणा की।इसदौरानग्रामीणमौजूदरहे।


